रविवार, 7 फ़रवरी 2010

चांदनी से ,
 भर दी मैंने,
कलसी चाँद की..
..लबालब..

औंधा चाँद,
या
आधा चाँद.

बात रही पिघलती ,
उसमे..
रात रही  टपकती,
उससे..

हवा का झोंका,
ऐसे बहता..
चेहरा तेरा,
जगता बुझता..

सांसे,
तपी तपी सी..
आँखे,
धुली धुली सी..

कोयल ,
कही नहीं..
पर नभ में,
कुहू कुहू..

माना बेमाया है..
पर..
ये रुत,ये बहार,ये हवा..
ये रात,ये चाँद,ये समाँ..
ज़िन्दगी यही तो है,
जीना हर लम्हा लम्हा..




18 टिप्‍पणियां:

  1. चांदनी से ,
    भर दी मैंने,
    कलसी चाँद की..
    ..लबालब..

    औंधा चाँद,
    या
    आधा चाँद.

    बात रही पिघलती ,
    उसमे..
    रात रही टपकती,
    उससे..


    bahut achha .....

    जवाब देंहटाएं
  2. अनिर्वचनीय.नेति नेति.

    क्या इसे ही दिव्य कहते है? शायद.

    जवाब देंहटाएं
  3. बात रही पिघलती ,
    उसमे..
    रात रही टपकती,
    उससे..

    awesome !!!!!!!

    जवाब देंहटाएं
  4. चांदनी से ,
    भर दी मैंने,
    कलसी चाँद की..
    ..लबालब..

    जो गिर गयी छलक के
    उससे एक रौशनी बनाई है तुम्हारे(रात)लिए...

    जवाब देंहटाएं
  5. bilkul yahi hai zindgi

    chandni aur roshni...han fuhaar bhi...man bhi bheeg gaya :-)

    जवाब देंहटाएं
  6. अब समझा आपके कारण ही चांद चमकीला है...सारी दुनिया चांद की चमक देखती रही,,,काश अपने आसपास भी देखती....

    जवाब देंहटाएं
  7. गुड, वैरी गुड... यही है जिंदगी हमारे लिए भी... खुबसूरत दृश्यों का टप-टप गिरना... एक भी छुटे न...

    जवाब देंहटाएं
  8. माना बेमाया है..
    पर..
    ये रुत,ये बहार,ये हवा..
    ये रात,ये चाँद,ये समाँ..
    ज़िन्दगी यही तो है,
    जीना हर लम्हा लम्हा..

    ये लम्हे हर एक क्षण
    कभी अमावस तो
    कभी घाटा घन घोर तो
    कभी कडती बिजलियाँ
    यानि की मरना भी लम्हा लम्हा

    इन सब मे रिसता हुआ वक्त
    कुछ ऐसी ही जिन्दगी है !

    जवाब देंहटाएं
  9. माना बेमाया है..
    पर..
    ये रुत,ये बहार,ये हवा..
    ये रात,ये चाँद,ये समाँ..
    ज़िन्दगी यही तो है,
    जीना हर लम्हा लम्हा....

    वाह बहुत ही लाजवाब ...... प्रेम के कोमल एहसास समेटे नाज़ुक रचना है ......... सच में जीना इसी को कहते हैं .........

    जवाब देंहटाएं
  10. चांदनी से ,
    भर दी मैंने,
    कलसी चाँद की..
    ..लबालब..

    औंधा चाँद,
    या
    आधा चाँद.

    बात रही पिघलती ,
    उसमे..
    रात रही टपकती,
    उससे..





    ओर रात भर बारिश यूँ गिरी .......चाँद जैसे कुछ फेंकता रहा ...रात भर.......

    जवाब देंहटाएं
  11. हाँ वाकई में जीवन यही है....
    सुन्दर रचना.....

    जवाब देंहटाएं
  12. कोयल ,
    कही नहीं..
    पर नभ में,
    कुहू कुहू..

    वाह...वाह...वाह...अद्भुत शब्द और बेजोड़ भाव...चमत्कृत करती हुई लाजवाब रचना...बधाई...
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  13. उफ़्फ़्फ़्फ़!

    ये मैंने क्यों नहीं लिखी?

    कभी-कभी टिप्पणी में बस एक शब्द लिखने को मन करता है "सुंदर"...जैसे कि अब कर रहा है,क्योंकि शेष सारे शब्द बेमानी हो जाते हैं।

    जवाब देंहटाएं
  14. ये कविता फीलिंग्स का एक बुके है.

    जवाब देंहटाएं

...क्यूंकि कुछ टिप्पणियाँ बस 'टिप्पणियाँ' नहीं होती.